पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में हिमांशु राव ने जनसंपर्क अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में मुख्य प्रचार निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। रेलवे की उपलब्धियों और जनोपयोगी सूचनाओं को प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने में श्री राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हें जनसंपर्क, मीडिया प्रबंधन एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में दीर्घ एवं गहन अनुभव प्राप्त है। हिमांशु राव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने टाटा इन्फोटेक से माइक्रोसॉफ्ट में डिप्लोमा किया है।
अपनी मिलनसार कार्यशैली, कुशल नेतृत्व और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण वे रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। लखनऊ मंडल में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उनसे रेलवे की गतिविधियों, उपलब्धियों और यात्री सुविधाओं से जुड़ी सूचनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को और गति मिलने की उम्मीद है।
Chapra, Saran | Sep 11, 2026