घूरपुर कस्बे में पुलिस की पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग
प्रभारी निरीक्षक हरिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को किया जागरूक**
**प्रयागराज।** घूरपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक हरिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घूरपुर कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान सीसी टीम सहित पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।
गश्त के दौरान पुलिस ने वाहनों की चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की। इसके साथ ही सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वाले लोगों को जागरूक किया गया और सड़क को व्यवस्थित रखने की अपील की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन के लिए यातायात को सुगम बनाना है।