
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला शाखा प्रमुखों का सेवा और समर्पण लगातार 5 वर्षों से जारी
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की जिम्मेदार शाखा प्रमुख आज़ाद नगर श्रीमती फरज़ाना बेगम एवं शाखा प्रमुख छावनी श्रीमती शहाना खान लगातार 5 वर्षों से गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों की मदद और सेवा कर रही हैं। उनके इस सराहनीय सेवा कार्य के लिए जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी द्वारा दोनों को सम्मानित भी किया जा चुका है।
इसी सेवा भावना के साथ आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को अपने निर्धारित दिन और समय पर दोनों महिला शाखा प्रमुखों ने जरूरतमंदों के लिए भोजन एकत्रित किया।
भोजन संग्रह का विवरण:
- फरज़ाना बेगम, आज़ाद नगर – 10 पैकेट (10 घरों से)
- शहाना खान, छावनी – 38 पैकेट
- निषाद फर्नीचर – 2 पैकेट
- अशरफ़ अली – 11 पैकेट
इस प्रकार कुल 61 पैकेट भोजन एकत्रित हुए, जिन्हें बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन एवं सदस्य अशरफ़ अली को सौंपा गया।
संस्था के इन सभी जिम्मेदार सदस्यों ने मिलकर 61 पैकेट भोजन जरूरतमंदों तक पहुँचाए।
इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी भोजन दानदाताओं का बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी हृदय से आभार व्यक्त करती है।
आप भी सेवा के इस अभियान से जुड़ें।
यदि आप बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी को भोजन, कपड़े अथवा आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
📞 9451988451, 8318456975
#BandaRotiBank #Banda #मानवसेवा #समाजसेवा #जरूरतमंदोंकीमदद
Banda, Banda | Nov 13, 2026