बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी 15 नवंबर को माधोपुर में जरूरतमंदों को बांटेगी कपड़े, किताबें और जूते-चप्पल
बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से रविवार, 15 नवंबर 2026 को ग्राम माधोपुर, थाना गिरवां, ब्लॉक महुआ, तहसील नरैनी में जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें, जूते-चप्पल आदि वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम करेंगे, जबकि कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न होगा। ग्राम प्रधान जगदीश पाल का निर्देशन भी रहेगा।
Banda, Banda | Nov 15, 2026