बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में पेट्रोल पंप से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी श्यामराज निवासी चित्रकूट के कब्जे से चोरी का 70 लीटर पेट्रोल, खाली पिपिया और वारदात में इस्तेमाल मारुति कार बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दो बार पेट्रोल पंप से पेट्रोल चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
#पेट्रोल
#पेट्रोलपंप
#oran
#बेबरुओरन
#चोरी
#चोर
#पुलिस
#बिसंडा
Banda, Banda | Nov 15, 2026