Public App Logo
Profile Picture

BANDA NEWS

@shahanbanda
727Followers
0Following
बाँदा रोटी बैंक की सेवा: 14 पैकेट भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिम्मेदार शाखा प्रमुख खाईंपार जगदीश श्रीवास जी लगातार गरीबों की मदद और सेवा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 07/09/2026 को अपने निर्धारित दिन और समय पर उन्होंने फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए भोजन उपलब्ध कराया।
जगदीश श्रीवास जी ने अपने मोहल्ले खाईंपार से 10 पैकेट भोजन, निषाद फर्नीचर से 2 पैकेट और होटल कम्फर्ट इन से 2 पैकेट भोजन एकत्र कर बाँदा रोटी बैंक की टीम को सौंपा।
इस अवसर पर बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान और उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन को कुल 14 पैकेट भोजन दिए गए, जिन्हें टीम द्वारा जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया।
आप सभी लोगों से निवेदन है कि यदि आप हमारी संस्था बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देकर सहयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451, 8318456975
आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बाँदारोटीबैंक nis:value=बाँदारोटीबैंक nis:enabled=true nis:link/>
बांदा - संदिग्ध परिस्थितियों में मयूर मोटर्स की दुकान पर लगी भीषण आग। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
बांदा - संदिग्ध परिस्थितियों में मयूर मोटर्स की दुकान पर लगी भीषण आग। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
एकल एवं एकजुट संदेश: UGC कानून का पुरजोर विरोध
आइए, सर्वसमाज मिलकर राजनीति से ऊपर उठें और UGC के इस विभाजनकारी कानून का एकजुट होकर विरोध करें।
यह कानून हमारे समाज, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने का प्रयास है। इसके खिलाफ हम सबको एक मंच पर आना होगा।
यह लड़ाई किसी एक वर्ग या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक एकता और अस्तित्व की है।
इस संवेदनशील विषय पर बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह या पक्षपात के, खुलकर अपनी आवाज बुलंद करें और सरकार तक अपना विरोध स्पष्ट रूप से पहुंचाएं।
आइए, जाति और राजनीति से ऊपर उठकर अपने भाईचारे की रक्षा करें और इस अन्यायपूर्ण नीति के खिलाफ अपनी आवाज को अनसुना न होने दें।
एकजुट रहें। मजबूत रहें।
चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बाँदा, 7 सितम्बर 2026
रेडक्रॉस सोसाइटी बाँदा ने उत्सव गार्डन, बाँदा के पास चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के उपचार हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर आज दिनांक 07 सितम्बर 2026 से तीन दिनों तक चलेगा।
शिविर में श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर अनुभवी डॉक्टरों के साथ भैरव अग्रवाल, अमित सेठ, भोलू, सुरेश कान्हा एवं सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रेडक्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण है।
चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बाँदा, 7 सितम्बर 2026
रेडक्रॉस सोसाइटी बाँदा ने उत्सव गार्डन, बाँदा के पास चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के उपचार हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर आज दिनांक 07 सितम्बर 2026 से तीन दिनों तक चलेगा।
शिविर में श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर अनुभवी डॉक्टरों के साथ भैरव अग्रवाल, अमित सेठ, भोलू, सुरेश कान्हा एवं सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रेडक्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण है।
बाँदा रोटी बैंक ने जरूरतमंदों तक पहुँचाया भोजन
मानवता की सेवा में एक और सराहनीय पहल।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने जरूरतमंदों तक पहुँचाया 63 पैकेट भोजन
बाँदा, 6 सितंबर 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार गरीबों की मदद और सेवा में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में निर्धारित दिन और समय पर मोहल्ला मर्दन नाका से जरूरतमंदों के लिए भोजन एकत्रित कर वितरित किया गया।
इस सेवा कार्य में कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, सदस्य डॉ. राकिब फारूकी, सचिन साहू एवं जीतेंद्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने अपने मोहल्ले मर्दन नाका से 25 घरों से 25 पैकेट भोजन एकत्रित किए।
इसके अतिरिक्त सचिन साहू एवं जीतेंद्र कुमार ने 15 पैकेट, मुसर्रत भाई ने 21 पैकेट तथा निषाद फर्नीचर से 2 पैकेट भोजन प्राप्त हुए।
आज सद्भावना सेवा मंच के पदाधिकारियों द्वारा बांदा रेलवे स्टेशन में व्याप्त समस्याओं को लेकर रेल मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन बांदा के स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से दिया गया।
मंच अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता “राजा” के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया।
यह स्थानीय स्तर पर स्टेशन संबंधी समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का प्रयास है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=up90creator nis:value=up90creator nis:enabled=true nis:link/>
http://www.myntra.com/Smart-Watches/sekyo/sekyo-Magic-Pro-4G-Kids-Smart-Watch/38280784/buy?utm_source=ugc_affiliate_meta&utm_medium=fb_affiliate&utm_campaign=Cs1LCHoJK3kp8HBe&affiliate_id=Cs1LCHoJK3kp8HBe
Subscribe to get exclusive benefits:
https://www.facebook.com/bundelilehar/subscribenow
Subscribe to get exclusive benefits:
https://www.facebook.com/bundelilehar/subscribenow
जनपद चित्रकूट में दिनांक 06 सितंबर 2026 को 
मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर, सीतापुर में बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक परिवार को खाद्यान्न एवं आवश्यक घरेलू सामग्री सहित लगभग 26 प्रकार की राहत सामग्री एवं डिग्निटी किट उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटन प्रमाण पत्र तथा आपदा मोचक निधि से राहत सहायता प्रदान की गई। आवास क्षतिग्रस्त होने पर मुकेश, लल्लू एवं चुन्नीलाल को ₹1.20 लाख के डेमो चेक प्रदान किए गए, जबकि रामसूरत एवं सूरज कली को आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटन प्रमाण पत्र दिए गए।
मा० मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों, घाटों, विद्युत पोल एवं तारों आदि के पुनर्निर्माण/बहाली के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मा० मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर बच्चों को चॉकलेट एवं टॉफी वितरित की तथा आपदा प्रभावित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakoot nis:value=Chitrakoot nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upgovernment nis:value=UPGovernment nis:enabled=true nis:link/>
मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सीतापुर <nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> स्थित रैन बसेरा में बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद किया तथा उनके स्वास्थ्य, समस्याओं एवं उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बाढ़ पीड़ितों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक एवं अच्छी बताया।
इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को कपड़े एवं साड़ियां तथा छोटे बच्चों को चॉकलेट, टॉफी, स्कूल बैग एवं किताबें वितरित की गईं। उन्होंने बच्चों एवं आपदा प्रभावित परिवारों से आत्मीयता से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmyogi nis:value=CMYogi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र और उपयोगी सामग्री
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र और उपयोगी सामग्री
ग्राम चिल्ली में आयोजित सेवा अभियान में लगभग 350 ग्रामीण हुए लाभान्वित
बाँदा, 6 सितम्बर 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने रविवार सेवा दिवस पर ग्राम चिल्ली में वृहद सेवा अभियान आयोजित कर मानवता और सेवा का संदेश दिया। इस दौरान लगभग 350 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ी, किताबें, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ संस्था की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से समाजहित में जागरूक रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
संरक्षण और सहयोग में संपन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा शाखा प्रमुख खुटला महेन्द्र पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान श्री अशोक कुमार प्रजापति के निर्देशन एवं सहयोग से ग्राम चिल्ली, थाना कोतवाली देहात, ब्लॉक बड़ोखर, जनपद बाँदा में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
ग्रामीणों ने टीम को दी दुआएँ और आशीर्वाद
कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी के सदस्य शिवकरन निषाद ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।
कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पाकर ग्रामीणों ने बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा केवल रिश्तों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी का हाथ थामना ही सेवा का सबसे सुंदर रूप है।
पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान, सदस्य मुमताज़ बेग़म, सचिन साहू, जीतेंद्र कुमार सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी का यह सेवा अभियान समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला रहा। जरूरतमंद परिवारों तक उपयोगी सामग्री पहुँचाकर संस्था ने सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया।
सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद, सम्मान और मुस्कान लेकर आए।
बांदा मिनी ओलंपिक प्रथम चरण का भव्य समापन, खेल मैदान में गूंजा जीत का जश्न

खेलों के रोमांच, खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों के बीच स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा के इंडोर हाल में भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ।

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

 कबड्डी फाइनल में जेएन योद्धा ने जेएन कॉलेज को 40-26 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
🏐 वालीबाल, 🏸 बैडमिंटन, 🥋 ताइक्वांडो, ♟️ शतरंज, 🏓 टेबल टेनिस एवं 🎯 शूटिंग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी बांदा ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।
उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरने का भी सशक्त माध्यम हैं।
 मिनी ओलंपिक के शुभंकर पांडा और भालू दादा की एंट्री ने समारोह में विशेष आकर्षण और उत्साह का संचार किया।
आयोजन को सफल बनाने वाले खेल संघों, पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों की मौजूदगी ने समारोह को यादगार बना दिया।

बांदा में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और स्वस्थ, नशामुक्त एवं सशक्त युवा पीढ़ी के निर्माण का संकल्प और मजबूत हुआ।
जरूरतमंद ग्रामीणों की मदद के लिए बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी का ग्राम चिल्ली ब्लॉक बड़ोखर में वस्त्र एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आज 11 बजे से
🌂 रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को छाता वितरित, जनसेवा का संकल्प!
आज बाँदा नगर के महाराणा प्रताप चौक चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्षा बाँदा श्रीमती मालती गुप्ता द्वारा रेहड़ी-पटरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदार बंधुओं को छाता वितरित किया गया।
तपती धूप और बारिश में मेहनत करने वाले हमारे रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का यह छोटा सा प्रयास है। 
जनसेवा का संकल्प… हर वर्ग के साथ खड़े रहने का प्रयास!! 
Nagar Palika Parishad Banda
<nis:link nis:type=tag nis:id=बाँदा nis:value=बाँदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरपालिका_बाँदा nis:value=नगरपालिका_बाँदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मालती_गुप्ता nis:value=मालती_गुप्ता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसेवा nis:value=जनसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रेहड़ीपटरी_दुकानदार nis:value=रेहड़ीपटरी_दुकानदार nis:enabled=true nis:link/>
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा <nis:link nis:type=tag nis:id=पलाश_बंसल nis:value=पलाश_बंसल nis:enabled=true nis:link/> द्वारा तहसील नरैनी में जनता की शिकायतें सुनी गईं।
अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=uppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पलाश_बंसल nis:value=पलाश_बंसल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सम्पूर्ण_समाधान_दिवस nis:value=सम्पूर्ण_समाधान_दिवस nis:enabled=true nis:link/>
🎓 तकनीक के सदुपयोग पर मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों को मोबाइल, AI और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समय-सारिणी बनाकर तकनीक का आवश्यकतानुसार उपयोग करने तथा दैनिक जीवन एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सीख दी।
💬 छात्र-अतिथि संवाद एवं प्रश्नोत्तरी
विद्यार्थियों ने सफलता, लक्ष्य निर्धारण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े प्रश्न पूछे। अतिथियों ने सहज एवं स्पष्ट मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
🏅 शिक्षकों एवं अतिथियों का सम्मान
प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि का बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। वहीं PTA अध्यक्ष श्री दुर्गेश तिवारी द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा भी प्रदान करते हैं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षक_दिवस nis:value=शिक्षक_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आदर्श_बजरंग_इंटर_कॉलेज nis:value=आदर्श_बजरंग_इंटर_कॉलेज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाँदा nis:value=बाँदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा nis:value=शिक्षा nis:enabled=true nis:link/>
बांदा गौशाला में धूमधाम से मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी | गौ पूजन कर लिया गौ रक्षा का संकल्प 
UP 90 Creator
दिनाँक 04/09/2026 को बाँदा रोटी बैंक की जिम्मेदार महिला टीम से रिया खान (महामंत्री) और राबिया खान (सदस्य) ने अपने मोहल्ले खाईंपार से निर्धारित दिन व समय पर लगभग 24 घरों से भोजन एकत्र किया।
इसके अलावा निषाद फर्नीचर से 2 पैकेट भोजन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 26 पैकेट भोजन संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली के कार्यालय तक पहुँचाया गया।
तत्पश्चात संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान और उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को ढूँढ़कर भोजन वितरित किया।
इस नेक कार्य में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी और भोजन दान करने वाले परिवार बधाई के पात्र हैं। 🌹
आप भी इस सेवा कार्य से जुड़ सकते हैं। यदि आप बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देना चाहते हैं, तो संपर्क करें:
📞 9451988451 📞 8318456975
🤝 आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bandarotibank nis:value=BandaRotiBank nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=banda nis:value=Banda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seva nis:value=Seva nis:enabled=true nis:link/>
पुलिस लाइन बांदा में जन्माष्टमी पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन!
पुलिस लाइन बांदा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर बच्चों एवं बालिकाओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की सुंदर छटा बिखेर दी। 
नन्हे कलाकारों की प्रतिभा, उत्साह और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। 
इस अवसर पर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। 
बच्चों की प्रतिभा को सम्मान और प्रोत्साहन मिलना निश्चित रूप से सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सभी प्रतिभागी बालिकाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पलाश_बंसल nis:value=पलाश_बंसल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bandapolice nis:value=BandaPolice nis:enabled=true nis:link/>
बाँदा रोटी बैंक ने जरूरतमंदों तक पहुँचाया 200 लोगों का भोजन
बाँदा। दिनाँक 03/09/2026 को श्री मोहित भाई, मैनेजर राजा पैलेस जी की सूचना पर, राजा पैलेस में आयोजित श्री राजकुमार शिवहरे, पूर्व विधायक बाँदा, की माताजी के तेरहवीं कार्यक्रम से बचा हुआ लगभग 200 लोगों का भोजन बाँदा रोटी बैंक की टीम ने जरूरतमंदों तक पहुँचाया।
इस सेवा कार्य में बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली एवं उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन ने भोजन प्राप्त कर जरूरतमंदों में वितरित किया।
बाँदा रोटी बैंक टीम श्री राजकुमार शिवहरे जी का हृदय से शुक्रिया अदा करती है कि उन्होंने गरीबों की मदद में अपना अमूल्य योगदान दिया। 🙏
आप भी सेवा कार्य में सहयोग करें।
यदि आप भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, तो बाँदा रोटी बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
📞 संपर्क नंबर:
9451988451
8318456975
आपका छोटा-सा सहयोग किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी मदद बन सकता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बाँदा_रोटी_बैंक nis:value=बाँदा_रोटी_बैंक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाँदा nis:value=बाँदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गरीबों_की_मदद nis:value=गरीबों_की_मदद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाज nis:value=समाज nis:enabled=true nis:link/>