Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

Bandarotibank

जिला महिला अस्पताल में बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को वितरित किए फल व बिस्किट
बाँदा, 26 जुलाई 2026।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम ने रविवार को जिला महिला अस्पताल, बाँदा में लगभग एक सैकड़ा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह-संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला टीम की उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व महिला टीम की सदस्य रश्मि सिंह ने किया।
कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीमती सुनीता सिंह के निर्देशन तथा अस्पताल स्टाफ के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था की महिला टीम द्वारा हर माह की तरह इस माह भी अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए।
इस अवसर पर महिला टीम की कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता ने मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं महिला टीम की सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
फल एवं बिस्किट प्राप्त कर मरीजों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक की टीम को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार, तुलसीदास श्रीवास (पेशकार), नसीर खान, फूलकली, रश्मि सिंह, शहाना खान, मुमताज़ बेगम, आफ़ताब, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
#बांदा_रोटी_बैंक
#BandaRotiBank
#SevaHiSankalp
#BandaNews
#SocialService

जिला महिला अस्पताल में बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को वितरित किए फल व बिस्किट बाँदा, 26 जुलाई 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम ने रविवार को जिला महिला अस्पताल, बाँदा में लगभग एक सैकड़ा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा का संदेश दिया। यह कार्यक्रम बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह-संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला टीम की उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व महिला टीम की सदस्य रश्मि सिंह ने किया। कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीमती सुनीता सिंह के निर्देशन तथा अस्पताल स्टाफ के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था की महिला टीम द्वारा हर माह की तरह इस माह भी अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला टीम की कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता ने मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं महिला टीम की सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। फल एवं बिस्किट प्राप्त कर मरीजों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक की टीम को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार, तुलसीदास श्रीवास (पेशकार), नसीर खान, फूलकली, रश्मि सिंह, शहाना खान, मुमताज़ बेगम, आफ़ताब, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। #बांदा_रोटी_बैंक #BandaRotiBank #SevaHiSankalp #BandaNews #SocialService

Banda, Banda | Jul 26, 2026

350 जरूरतमंद ग्रामीणों तक पहुँची राहत: बाँदा रोटी बैंक ने कपड़े, किताबें और आवश्यक सामग्री का किया वितरण
बाँदा, 19 जुलाई 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने रविवार को जनपद बाँदा के ग्राम करछा (थाना मटौंध, ब्लॉक बड़ोखर) में एक वृहद सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 350 जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें, स्कूल बैग, पर्स, जूते-चप्पल तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
यह कार्यक्रम सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व नसीर खान ने किया। आयोजन में ग्राम प्रधान राजकरन वर्मा के निर्देशन तथा समाजसेवी पुष्पेन्द्र पाल के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस दौरान बाँदा शहर के नागरिकों द्वारा दान की गई सामग्री जरूरतमंद ग्रामीणों तक पहुँचाई गई। कार्यक्रम में सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश भी दिया।
सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के समापन पर लाभार्थी ग्रामीणों ने संस्था के पदाधिकारियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना की और शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा, मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य नसीर खान, शहाना खान सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
#BandaRotiBank #BandaNews #SocialService #Banda #HelpingHands

350 जरूरतमंद ग्रामीणों तक पहुँची राहत: बाँदा रोटी बैंक ने कपड़े, किताबें और आवश्यक सामग्री का किया वितरण बाँदा, 19 जुलाई 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने रविवार को जनपद बाँदा के ग्राम करछा (थाना मटौंध, ब्लॉक बड़ोखर) में एक वृहद सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 350 जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें, स्कूल बैग, पर्स, जूते-चप्पल तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। यह कार्यक्रम सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व नसीर खान ने किया। आयोजन में ग्राम प्रधान राजकरन वर्मा के निर्देशन तथा समाजसेवी पुष्पेन्द्र पाल के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान बाँदा शहर के नागरिकों द्वारा दान की गई सामग्री जरूरतमंद ग्रामीणों तक पहुँचाई गई। कार्यक्रम में सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश भी दिया। सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर लाभार्थी ग्रामीणों ने संस्था के पदाधिकारियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना की और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा, मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य नसीर खान, शहाना खान सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। #BandaRotiBank #BandaNews #SocialService #Banda #HelpingHands

Banda, Banda | Jul 19, 2026

बाँदा रोटी बैंक टीम ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपण
बाँदा, 12 जुलाई 2026।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम ने रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह कार्यक्रम बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा कार्यालय प्रभारी श्री मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा, जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी के निर्देशन तथा प्रभागीय वनाधिकारी श्री पंकज कुमार शुक्ला के आदेशानुसार प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ हुआ।
वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासु, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कल्लू राजपूत, जल योद्धा श्री उमाशंकर पाण्डेय एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री पंकज कुमार शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम में बाँदा रोटी बैंक की महिला एवं पुरुष टीम, स्कूली बच्चों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बाँदा रोटी बैंक टीम ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवा एवं सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ातिमा, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख मढ़िया नाका मोहम्मद याकूब, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, शहाना खान, रश्मि सिंह, फ़रज़ाना बेगम, जगदीश श्रीवास, नसीर खान, निहाल खान, मोहम्मद दानिश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
UP 90 Creator 
#BandaRotiBank #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Banda #Environment

बाँदा रोटी बैंक टीम ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपण बाँदा, 12 जुलाई 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम ने रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा कार्यालय प्रभारी श्री मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा, जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी के निर्देशन तथा प्रभागीय वनाधिकारी श्री पंकज कुमार शुक्ला के आदेशानुसार प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ हुआ। वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासु, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कल्लू राजपूत, जल योद्धा श्री उमाशंकर पाण्डेय एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री पंकज कुमार शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में बाँदा रोटी बैंक की महिला एवं पुरुष टीम, स्कूली बच्चों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बाँदा रोटी बैंक टीम ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवा एवं सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ातिमा, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख मढ़िया नाका मोहम्मद याकूब, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, शहाना खान, रश्मि सिंह, फ़रज़ाना बेगम, जगदीश श्रीवास, नसीर खान, निहाल खान, मोहम्मद दानिश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। UP 90 Creator #BandaRotiBank #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Banda #Environment

Banda, Banda | Jul 12, 2026

बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंद ग्रामीणों को वितरित किए कपड़े, पुस्तकें व अन्य आवश्यक सामग्री, लगभग 350 लोग हुए लाभान्वित
बाँदा। आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह-संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, सदस्य जगदीश श्रीवास की अध्यक्षता तथा उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में ग्राम चहितारा (थाना कृषि विश्वविद्यालय, विकासखंड बड़ोखर, तहसील एवं जनपद बाँदा) में जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कारेलाल प्रजापति के निर्देशन में शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा दान किए गए कपड़े, पुस्तकें, स्कूल बैग, जूते-चप्पल एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान से लगभग 350 जरूरतमंद ग्रामीण लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
वितरित सामग्री प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ़ दिखाई दी। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा, उपशाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य जगदीश श्रीवास, नसीर खान, शहाना खान सहित अनेक पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
#BandaRotiBank #Banda #SocialService #HumanityFirst

बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंद ग्रामीणों को वितरित किए कपड़े, पुस्तकें व अन्य आवश्यक सामग्री, लगभग 350 लोग हुए लाभान्वित बाँदा। आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह-संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, सदस्य जगदीश श्रीवास की अध्यक्षता तथा उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में ग्राम चहितारा (थाना कृषि विश्वविद्यालय, विकासखंड बड़ोखर, तहसील एवं जनपद बाँदा) में जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कारेलाल प्रजापति के निर्देशन में शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा दान किए गए कपड़े, पुस्तकें, स्कूल बैग, जूते-चप्पल एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान से लगभग 350 जरूरतमंद ग्रामीण लाभान्वित हुए। इस अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। वितरित सामग्री प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ़ दिखाई दी। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा, उपशाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य जगदीश श्रीवास, नसीर खान, शहाना खान सहित अनेक पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। #BandaRotiBank #Banda #SocialService #HumanityFirst

Banda, Banda | Jul 6, 2026

🌸 मानवता की मिसाल: जिला महिला अस्पताल बाँदा में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की सेवा 🌸
आज दिनांक 28 जून 2026 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, बाँदा में लगभग 100 मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
यह सेवा कार्य सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में संपन्न हुआ। महिला टीम की उपाध्यक्ष तरन्नुम फातमा की अध्यक्षता एवं सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार के नेतृत्व में पूरी टीम ने सेवा कार्य को सफल बनाया।
कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन तथा अस्पताल स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फातमा ने मरीजों को उनके स्वास्थ्य एवं मौलिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।
मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए पूरी टीम को दिल से दुआएँ और शुभकामनाएँ दीं।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी का यह प्रयास इंसानियत, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। आइए, हम सभी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएँ और इस नेक अभियान का हिस्सा बनें।
#BandaRotiBank #Banda #SevaHiSankalp #HumanityFirst

🌸 मानवता की मिसाल: जिला महिला अस्पताल बाँदा में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की सेवा 🌸 आज दिनांक 28 जून 2026 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, बाँदा में लगभग 100 मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में संपन्न हुआ। महिला टीम की उपाध्यक्ष तरन्नुम फातमा की अध्यक्षता एवं सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार के नेतृत्व में पूरी टीम ने सेवा कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन तथा अस्पताल स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फातमा ने मरीजों को उनके स्वास्थ्य एवं मौलिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए पूरी टीम को दिल से दुआएँ और शुभकामनाएँ दीं। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी का यह प्रयास इंसानियत, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। आइए, हम सभी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएँ और इस नेक अभियान का हिस्सा बनें। #BandaRotiBank #Banda #SevaHiSankalp #HumanityFirst

Banda, Banda | Jun 28, 2026

Latest Bandarotibank News Videos - Watch the Latest News of August 6, 2026 | Public App