सावधान रहें! पैसे लेने के लिए UPI PIN नहीं, सिर्फ अपना QR Code भेजा जाता है।
Online सामान बेचते या खरीदते समय अक्सर साइबर ठग लोगों को 'पेमेंट भेजने' का झांसा देकर फर्जी QR Code या पेमेंट लिंक भेजते हैं और UPI PIN दर्ज करने को कहते हैं। याद रखें, UPI का एक ही सबसे बुनियादी नियम है, पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिए होता है, पाने के लिए नहीं!
सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण नियम:
* UPI PIN की जरूरत केवल पैसे भेजने के लिए होती है।
* खाते में पैसे प्राप्त करने के लिए पिन कभी न डालें।
* पैसे देने के बहाने QR Code Scan कराना पूरी तरह Fraud है।
* संदिग्ध लिंक या PIN मांगने वाले Call से बचें।
ऐसी किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness