मां बेल्हा देवी मूर्ति विसर्जन स्थल का एसपी दीपक भूकर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
प्रतापगढ़। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मां बेल्हा देवी मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।