"प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक श्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने दशहरे पर हथियारों का जखीरा दिखाया। उन्होंने अपनी कोठी पर मंगलवार दोपहर 1 बजे शस्त्र पूजन किया। इस दौरान राजा भैया धोती-कुर्ता और केसरिया साफा पहने 500 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों की पूजा करते दिखे। पूजा में उनके जुड़वां बेटे शिवराज और बृजराज भी शामिल हुए। इनके अलावा सभी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत सैकड़ों समर्थक भी अपने हथियारों के साथ शामिल हुए। सभी शस्त्रों के साथ लाइसेंस भी रखे गये थे। इसका वीडियो भी सामने आया है।
https://dainik.bhaskar.com/PSgSHcb5OYb
इस मौके पर राजा भैया ने कहा
विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन अनादि काल से होता आया है। यहां मौजूद सभी लोग हमारा परिवार हैं। हम सभी धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह नहीं सोचिए कि इतने ही हथियार हैं। हाथी के दांत दिखाने के अलग होते हैं, खाने वाले अलग होते हैं।"
पूरी खबर पढ़ने के लिए ✍️
https://dainik.bhaskar.com/PSgSHcb5OYb