Public App Logo
Profile Picture

PRATAPGARH POLICE

@pratapgarh_police
1147Followers
1Following
FIR दर्ज कराना आपका अधिकार है। बस सही जानकारी होनी चाहिए। 👮‍♂️
राजस्थान पुलिस आपकी सुनवाई और सहायता के लिए हर समय तत्पर है।

FIR को लेकर ये 5 बातें हर नागरिक को पता होनी चाहिए:

1️⃣ सूचना कैसे दें: संज्ञेय अपराध की सूचना थाने के प्रभारी अधिकारी को मौखिक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दें
2️⃣ Zero FIR: अपराध किसी भी क्षेत्र में हुआ हो, किसी भी थाने में सूचना दें
3️⃣ निःशुल्क प्रति: FIR की कॉपी बिल्कुल मुफ्त मिलती है
4️⃣ 90 दिन में अपडेट: पीड़ित को मामले की प्रगति की जानकारी 90 दिन के भीतर दी जाती है
5️⃣ SP तक पहुँचें: थाने में सूचना दर्ज न हो पाए तो उसका सार लिखित रूप में, डाक द्वारा, पुलिस अधीक्षक (SP) को भेजें

अपने अधिकार जानें, जागरूक नागरिक बनें।
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fir nis:value=FIR nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=knowyourrights nis:value=KnowYourRights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicawareness nis:value=PublicAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=112 nis:value=112 nis:enabled=true nis:link/>
सावधान रहें! पैसे लेने के लिए UPI PIN नहीं, सिर्फ अपना QR Code भेजा जाता है।
Online सामान बेचते या खरीदते समय अक्सर साइबर ठग लोगों को 'पेमेंट भेजने' का झांसा देकर फर्जी QR Code या पेमेंट लिंक भेजते हैं और UPI PIN दर्ज करने को कहते हैं। याद रखें, UPI का एक ही सबसे बुनियादी नियम है, पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिए होता है, पाने के लिए नहीं!

सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण नियम:
* UPI PIN की जरूरत केवल पैसे भेजने के लिए होती है।
* खाते में पैसे प्राप्त करने के लिए पिन कभी न डालें।
* पैसे देने के बहाने QR Code Scan कराना पूरी तरह Fraud है।
* संदिग्ध लिंक या PIN मांगने वाले Call से बचें।

ऐसी किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930  या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=cyberawareness nis:enabled=true nis:link/>
जल्दबाज़ी नहीं, समझदारी से बदलें लेन!
सड़क पर वाहन चलाते समय लेन अनुशासन का पालन करना न केवल आपकी अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि यह दूसरों के सफर को भी सुरक्षित बनाता है। एक छोटी सी लापरवाही या बिना संकेत के लेन बदलना बड़े हादसों का कारण बन सकता है।

सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए राजस्थान पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे इन महत्वपूर्ण नियमों का हमेशा पालन करें।

महत्वपूर्ण यातायात निर्देश:
* अचानक लेन बदलने से बचें: अपनी गाड़ी की दिशा बदलते समय या ओवरटेक करते समय पूरी सावधानी बरतें।
* सुरक्षित दूरी बनाए रखें: किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आगे चल रहे वाहन से हमेशा पर्याप्त दूरी रखें।
* इंडिकेटर का प्रयोग करें: लेन बदलने या मुड़ने से ठीक पहले इंडिकेटर का इस्तेमाल कर पीछे आ रहे वाहनों को संकेत अवश्य दें।
* आपातकालीन सहायता: किसी भी सड़क दुर्घटना या संकट की स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें।

याद रखें, घर पर आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। सड़क पर संयम और नियमों का पालन ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

सही लेन, सुरक्षित राह - आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर राजस्थान पुलिस।

सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=roadsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficrules nis:value=trafficrules nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lanediscipline nis:value=lanediscipline nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drivesafe nis:value=Drivesafe nis:enabled=true nis:link/>
आपकी सतर्कता और तैयारी ही आपकी सुरक्षा है। 🛡️

महिला सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर राजस्थान पुलिस हर महिला और युवती को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती है।

अचानक खतरा या असुरक्षा महसूस होने पर घबराने के बजाय शांत रहें और अपने हैंडबैग में मौजूद ‘सुरक्षा उपकरणों’ (Safety Essentials) का सही और तुरंत इस्तेमाल करें। जानिए इन 5 जरूरी चीजों का सही उपयोग:

आपातकालीन स्थिति में कैसे करें इस्तेमाल?

1️⃣ Pepper Spray: हमलावर से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करें और सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ें।

2️⃣ Whistle (सीटी): खतरा महसूस होने पर तेज आवाज में बजाकर आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित करें।

3️⃣ Power Bank: मोबाइल फोन को चार्ज रखें, ताकि संकट के समय तुरंत संपर्क कर सकें।

4️⃣ Foldable Torch: अंधेरे में रास्ता देखने और आसपास की स्थिति को पहचानने के लिए इस्तेमाल करें।

5️⃣ Emergency Contact Card: जरूरी इमरजेंसी नंबर लिखकर कार्ड अपने बैग में रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके।

📱 RajCop Citizen App का ‘Need Help’ फीचर भी है मददगार!

किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए RajCop Citizen App के ‘Need Help’ फीचर का उपयोग करें। इसके साथ ही आपातकालीन नंबर 112, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 और निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764866090 / 91 / 92 / 93 पर भी संपर्क कर सकती हैं।

याद रखें, सतर्कता, सही जानकारी और समय पर उठाया गया कदम आपकी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर — राजस्थान पुलिस।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenssafety nis:value=WomensSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safetyessentials nis:value=SafetyEssentials nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafetyweek nis:value=WomenSafetyWeek nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajcopcitizenapp nis:value=rajcopcitizenapp nis:enabled=true nis:link/>
डर को ख़ामोशी से न छुपाये, आपकी आवाज़ ही आपकी ताकत है।

यदि किसी अनजान द्वारा कभी आपका पीछा किया जाए, प्रताड़ना का सामना करना पड़े या किसी भी प्रकार का खतरा महसूस हो, तो तुरंत सतर्क कदम उठाएं। ऐसे समय में घबराने के बजाय सबसे पहले 112 या महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करें। इसके साथ ही, तुरंत किसी सुरक्षित स्थान जैसे कि किसी नजदीकी दुकान या भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्र में चले जाएं, और अपनी लाइव लोकेशन (Live Location) साझा कर अपने परिजनों को तुरंत सूचित करें। 

 RajCop Citizen App का ‘Need Help’ फीचर भी है मददगार!

किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए RajCop Citizen App के ‘Need Help’ फीचर का उपयोग करें। इसके साथ ही आपातकालीन नंबर 112, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 और निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764866090 / 91 / 92 / 93 पर भी संपर्क कर सकती हैं।

आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर राजस्थान पुलिस। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=Womensafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safewomen nis:value=safewomen nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafetyweek nis:value=Womensafetyweek nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1090 nis:value=1090 nis:enabled=true nis:link/>
Cyber Fraud होते ही तुरंत डायल करें 1930 क्योंकि शुरुआती एक घंटा यानी ’Golden Hour’ होता है बेहद महत्वपूर्ण!

Online वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होने पर 'Golden Hour' (पहला 1 घंटा) आपकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

जानिए हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल और बैंक मिलकर कैसे त्वरित कार्रवाई करते हैं:
जानिये 'Golden Hour' में आप कैसे बचा सकते है अपनी मेहनत की कमाई:
1. शिकायत पंजीकरण: 1930 पर कॉल करते ही पोर्टल पर शिकायत दर्ज होती है।
2. बैंक अलर्ट: सिस्टम तुरंत पीड़ित और संदिग्ध खातों के बैंकों को अलर्ट भेजता है।
3. खाता फ्रीज: संबंधित बैंक ठगों के खाते से पैसों की निकासी रोक देता है।
4. रकम की वापसी: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर रुकी हुई राशि पीड़ित को वापस मिल जाती है।

Cyber Fraud होने पर बिना देर किए ‘Golden Hour’ में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930  या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=cyberawareness nis:enabled=true nis:link/>
पंचायतीराज चुनाव 2026: लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाएं! 

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के अंतर्गत जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित हो रहा है।

राजस्थान पुलिस आप सभी से अपील करती है कि बिना किसी डर या दबाव के निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपका एक वोट आपके गांव के स्वर्णिम और विकसित भविष्य का निर्माण करेगा।

चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत 112 पर दें।

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpanchayatelection2026 nis:value=Rajasthanpanchayatelection2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatirajchunav2026 nis:value=Panchayatirajchunav2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=voting nis:value=Voting nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safe nis:value=safe nis:enabled=true nis:link/> election <nis:link nis:type=tag nis:id=voteforchange nis:value=voteforchange nis:enabled=true nis:link/>
पार्सल डिलीवर नहीं हुआ मैसेज आया है? ट्रैकिंग लिंक पर Click करने से पहले हो जाएं सावधान!

वर्तमान में साइबर ठग इंडिया पोस्ट (India Post), स्पीड पोस्ट या विभिन्न कूरियर एजेंसियों के नाम पर फर्जी मैसेज और लिंक भेजकर आमजन को निशाना बना रहे हैं। मैसेज में यह दावा किया जाता है कि गलत पते के कारण आपका पार्सल रुक गया है और अपडेट करने के लिए दिए गए लिंक पर Click करें।

यह एक खतरनाक APK फाइल (Phishing Link) का जाल है, जिस पर Click करते ही फोन का पूरा कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है। इसके बाद डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने के नाम पर मात्र 10, 25 या 50 रुपये के ऑनलाइन भुगतान के बहाने आपकी बैंक डिटेल्स, यूपीआई पिन और ओटीपी चुराकर खाते खाली कर दिए जाते हैं।

सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान:
* अपने पार्सल को ट्रैक करने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in का ही उपयोग करें।
* किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
* किसी के कहने पर Screen Sharing या Remote Access Apps (AnyDesk, TeamViewer आदि) इंस्टॉल न करें।
* बैंक खाता नंबर, CVV, ATM PIN या OTP जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

किसी भी संदेह की स्थिति में इंडिया पोस्ट के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 1800-266-6868 पर संपर्क करें। 
यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना हो जाती है, तो तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=cyberawareness nis:enabled=true nis:link/>
सुरक्षित समाज, सशक्त प्रदेश - पुलिस और जनता का साझा प्रयास! 

राजस्थान पुलिस द्वारा आमजन के साथ बेहतर समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सी.एल.जी. (Community Liaison Group) की बैठकों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

CLG पुलिस और नागरिकों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। इसके माध्यम से नियमित बैठकों का आयोजन कर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, संदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर सीधे पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की जाती है, जिससे समस्याओं का तुरंत निस्तारण संभव होता है। 

इसके साथ ही, त्योहारों व संवेदनशील अवसरों पर क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में CLG सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसके अतिरिक्त, यह मंच साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के अनुपालन और महिला व बाल सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावी कार्य भी करता है। 
अपने नजदीकी पुलिस थाने की CLG बैठकों में भाग लें और अपने क्षेत्र को सुरक्षित व अपराध मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

जन-विश्वास और जन-सहयोग के साथ हर कदम पर आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर राजस्थान पुलिस।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=clg nis:value=CLG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialawareness nis:value=Socialawareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=communitypolicing nis:value=Communitypolicing nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youthclg nis:value=YouthCLG nis:enabled=true nis:link/>
🙏 प्रतापगढ़ पुलिस ने शहीदों को किया नमन 🇮🇳

पुलिस शहीद दिवस पर सलामी, पुष्पचक्र अर्पण, वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

🔰कर्तव्य पथ पर राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में पुलिस शहीद दिवस समारोह आयोजित किया गया।

🔹 जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री विशाल जाँगिड़ ने इस वर्ष देशभर के 154 शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम एवं पदनाम का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

🔹 शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया गया।

🔹 शहीदों की स्मृति में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

🔹 रक्तदान शिविर के माध्यम से मानव सेवा एवं जीवन रक्षा का संकल्प व्यक्त किया गया। Rajasthan Police IGP Udaipur RANGE
<nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhpolice nis:value=Pratapgarhpolice nis:enabled=true nis:link/> IGP Udaipur RANGE Rajasthan Police
🇮🇳 अमर प्रहरी 🇮🇳
कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन। 🙏
आपका साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
शहीदों का बलिदान, राष्ट्र का अभिमान।
💐 शत-शत नमन, विनम्र श्रद्धांजलि। 💐
<nis:link nis:type=tag nis:id=राजस्थान_पुलिस nis:value=राजस्थान_पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहीद_दिवस nis:value=शहीद_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अमर_प्रहरी nis:value=अमर_प्रहरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़_पुलिस nis:value=प्रतापगढ़_पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्रद्धांजलि nis:value=श्रद्धांजलि nis:enabled=true nis:link/> 🇮🇳
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 🏹

राजस्थान पुलिस की ओर से आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उत्सव को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

✔ रावण दहन स्थल पर आतिशबाज़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें
✔ भीड़ वाले मेलों में बच्चों का हाथ थामे रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें
✔ अपना मोबाइल, पर्स और कीमती सामान सुरक्षित रखें
✔ वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें
✔ पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1090।

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dussehra nis:value=Dussehra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vijayadashami nis:value=Vijayadashami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=happydussehra nis:value=HappyDussehra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=112 nis:value=112 nis:enabled=true nis:link/>
हर बेटी की मुस्कान और उसका सुरक्षित बचपन ही हमारे सशक्त समाज की सबसे बड़ी पहचान है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम "बाल विवाह का अंत और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश" (End child marriage and invest in girls' rights) के तहत आइए हम सब यह संकल्प लें कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और भयमुक्त वातावरण देंगे।
बाल विवाह और किसी भी प्रकार का बाल उत्पीड़न बालिकाओं के भविष्य पर सीधा प्रहार है। इसके खिलाफ सजग रहना और बेटियों की रक्षा करना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है।

यदि आपको बाल उत्पीड़न या बाल विवाह से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस सहायता नंबर 112 पर संपर्क करें।

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर

<nis:link nis:type=tag nis:id=internationaldayofthegirlchild nis:value=Internationaldayofthegirlchild nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=endchildmarriage nis:value=Endchildmarriage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childsafety nis:value=Childsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/>
शक्ति की आराधना, सुरक्षा का विश्वास। माँ दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा लेकर आए।

राजस्थान पुलिस की ओर से आप सभी को अत्यंत मंगलमय और पावन नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
किसी भी समय तुरंत मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 पर Call करें। राजस्थान पुलिस हर पल आपके साथ हैं। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaimatadi nis:value=Jaimatadi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=navratri2026 nis:value=Navratri2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=festivevibes nis:value=festivevibes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1090 nis:value=1090 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhpolice nis:value=Pratapgarhpolice nis:enabled=true nis:link/> Rajasthan Police IGP Udaipur RANGE
ATM का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपको वित्तीय नुकसान पहुँचा सकती है। कार्ड स्किमिंग और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

सुरक्षित लेन-देन के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
* स्लॉट जाँचें: कार्ड स्लॉट हिलाकर देखें, ढीला दिखे तो Skimmer हो सकता है।
* कीपैड देखें: बटन मोटे या ढीले लगें तो इस्तेमाल से बचें।
* PIN छिपाएँ: कीपैड ढंककर टाइप करें ताकि हिडन कैमरा न देख सके।

तुरंत रिपोर्ट करें: संदिग्ध उपकरण दिखने पर पुलिस या बैंक को सूचित करें।
किसी भी प्रकार की वित्तीय या साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=cyberawareness nis:enabled=true nis:link/>
मन की बात कहना कमजोरी नहीं, आपकी सबसे बड़ी ताकत है! 

10 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की आधिकारिक थीम “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change” हमें यह याद दिलाती है कि जब हम मानसिक तनाव या संघर्ष झेल रहे लोगों के वास्तविक अनुभवों को सुनते और समझते हैं, तभी समाज में एक सच्चा और सकारात्मक बदलाव आता है।

राजस्थान पुलिस आप सभी से अपील करती है कि अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनों के लिए एक सुरक्षित, संवेदनशील वातावरण तैयार करें।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी में मदद लेने के लिए आगे आएँ। आपकी बात सुनने और सहायता प्रदान करने के लिए Tele-MANAS हेल्पलाइन 1800-891-4416 पर संपर्क करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=worldmentalhealthday nis:value=worldmentalhealthday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mentalpeace nis:value=mentalpeace nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mentalhealthmatters nis:value=mentalhealthmatters nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mentalhealthawareness nis:value=mentalhealthawareness nis:enabled=true nis:link/>
“बस 2 मिनट का काम है?” कहकर सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति न बनाएं!

जल्दबाजी में गाड़ी कहीं भी पार्क कर देना थोड़े समय की सुविधा तो लग सकती है, लेकिन यह दूसरों के लिए घंटों की परेशानी और बड़े ट्रैफिक जाम का कारण बन जाती है।

आइए एक जिम्मेदार और समझदार नागरिक बनें:

1. वाहन को निर्धारित पार्किंग ज़ोन या सफेद पट्टी के भीतर ही पार्क करें।
2. सड़क को अपना निजी पार्किंग स्थल न समझें और दूसरों के आवागमन का सम्मान करें।
3. एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन गाड़ियों के लिए रास्ता सुगम रखें।

राजस्थान पुलिस की अपील पर एक छोटी सी सावधानी और अनुशासन से हमारे शहर को सुंदर, सुरक्षित और जाम-मुक्त बनाएं। 
सुरक्षित सड़कें, अनुशासित राजस्थान!

सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=roadsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficrules nis:value=trafficrules nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=noparking nis:value=noparking nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=streetparking nis:value=streetparking nis:enabled=true nis:link/>
क्या आपने कभी किसी साइबर कैफे, होटल या दोस्त के फोन पर अपनी ID Login करने के बाद Logout करना याद रखा है? 

शेयर किए गए या पुराने उपकरणों पर खुला हुआ आपका अकाउंट साइबर अपराधियों के लिए खुला आमंत्रण साबित हो सकता है। यह छोटी सी लापरवाही आपकी पर्सनल जानकारी, फोटो और बैंक खातों को खतरे में डाल सकती है। 
इसलिए हमेशा सतर्क रहें, उपयोग के बाद अपने अकाउंट से साइन आउट करें और डिवाइस बदलने से पहले सभी एक्टिव सेशंस को जरूर हटाएं।

किसी भी प्रकार का Cyber Fraud होने की स्थिति में  तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=cyberawareness nis:enabled=true nis:link/>
फ्री iPhone और गिफ्ट का लालच दे सकता है बड़ा धोखा, बच्चों को रखें साइबर ठगों से दूर!” ⚠️📱

आजकल साइबर ठग सोशल मीडिया पर लोकप्रिय इन्फ्लूएंसर्स के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर बच्चों को निशाना बना रहे हैं। बच्चों को मुफ्त आईफोन या अन्य इनाम का झांसा देकर और बातचीत को ‘सीक्रेट’ रखने का दबाव डालकर उन्हें ठगा जा रहा है।

ठग बच्चों के फोन में Call Forwarding Code (जैसे 21, 401, 62) डायल करवाकर OTP हासिल कर लेते हैं और WhatsApp अकाउंट हैक कर आपके रिश्तेदारों से पैसों की मांग करते हैं।

सुरक्षा के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
* अपने फोन में कभी भी अनजाने Call Forwarding Code डायल न करें।
* WhatsApp पर तुरंत Two Step Verification चालू करें।
* अपने फोन में *<nis:link nis:type=tag nis:id=21# nis:value=21# nis:enabled=true nis:link/> डायल करके जांच लें कि Call Forwarding on तो नहीं है, और यदि है तो <nis:link nis:type=tag nis:id=#002# nis:value=#002# nis:enabled=true nis:link/> डायल कर इसे तुरंत बंद करें।
* 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें।

यदि ऐसी कोई भी घटना सामने आती है तो तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

Rajasthanpolice Cybercrime 1930 digitalsafety cyberawareness
पत्रों की भावनात्मक डोर से लेकर आधुनिक डिजिटल सेवाओं तक, भारतीय डाक ने हर दौर में देश को एक सूत्र में पिरोया है।

राष्ट्रीय डाक दिवस 2026 की थीम "One Postal Network, Infinite Possibilities" के साथ आइए, उन सभी डाककर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का आभार व्यक्त करें जो हर कोने तक सेवा और सुरक्षा पहुँचा रहे हैं।

इस यात्रा में, भारतीय डाक की डिजिटल विंग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) घर-घर तक आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचा रहा है, जैसे कि मोबाइल App के माध्यम से डिजिटल बचत खाता, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, वर्चुअल डेबिट कार्ड, और पोस्टमैन के जरिए डोरस्टेप बैंकिंग। इसके साथ ही, रियल-टाइम पार्सल ट्रैकिंग जैसी तकनीक ने हर सेवा को और अधिक पारदर्शी और सुगम बना दिया है।

राजस्थान पुलिस उन सभी कर्तव्यनिष्ठ डाक कर्मियों को सलाम करती है जो हर मौसम और हर परिस्थिति में देश के कोने-कोने तक अपनी सेवाएँ पहुँचा रहे हैं। इसी कर्तव्यनिष्ठा के साथ राजस्थान पुलिस भी आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है। 

यदि आपको डाक से संबंधित किसी भी सेवा, ट्रैकिंग या शिकायत के लिए सहायता चाहिए, तो भारतीय डाक के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-266-6868 पर संपर्क करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=worldpostday nis:value=Worldpostday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indiapost nis:value=Indiapost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=postal nis:value=Postal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=postoffice nis:value=Postoffice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhpolice nis:value=Pratapgarhpolice nis:enabled=true nis:link/> IGP Udaipur RANGE Rajasthan Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhpolice nis:value=Pratapgarhpolice nis:enabled=true nis:link/> Rajasthan Police IGP Udaipur RANGE
आसमान की ऊँचाइयों से राष्ट्र की सुरक्षा तक, भारतीय वायु सेना का शौर्य और समर्पण देशवासियों के लिए गौरव का विषय है।

भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सभी वीर वायु योद्धाओं को राजस्थान पुलिस की ओर से सादर नमन।

उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को कोटि-कोटि सलाम।

भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय हिंद।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianairforceday nis:value=IndianAirForceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianairforce nis:value=IndianAirForce nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iaf nis:value=IAF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/>