
कांग्रेस नेता राजेंद्र वर्मा का निधन, कांग्रेसजनों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व समीक्षा अधिकारी राजेंद्र वर्मा का गुरुवार सुबह लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मन्नापुरवा स्थित उनके आवास लाया गया, जहां शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कांग्रेस का ध्वज ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम सलामी दी। इसके बाद कांग्रेसजन उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और श्रवण देवी मुक्तिधाम तक नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, जिला महासचिव गोपाल पांडे, पी.पी. वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव शिवा पाल, उमा राजवंशी, ममता पाल, बृजेश वर्मा, बलतेज बरार, इस्लाम गाजी, मोरध्वज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राजेंद्र वर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार में समीक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं और तीन मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य किया। वे अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। कांग्रेस संगठन के प्रति उनका विशेष लगाव था और वे संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। कांग्रेस परिवार ने उनके निधन को संगठन की अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।