हरदोई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे का जाना हालचाल
हरदोई, 1 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को हरदोई पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बताया गया कि विक्रम पांडे हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके आवास पहुंचने पर अजय राय ने उनसे मुलाकात की, चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली तथा उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने अजय राय का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अजय राय ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, सुरेंद्र कुमार, ओमेंद्र वर्मा, मोहन सिंह, अजीत विशाल नंदवंशी, उमा राजवंशी, अजीत सिंह, गोपाल पांडे, विदुर त्रिवेदी, शशिकांत, आजम खान, मंजूलता मित्र, अजय सिंह, तुषार दीक्षित, विनीत वर्मा, एडवोकेट भुट्टो मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।