*अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कर्वी स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश*
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट द्वारा आज कर्वी स्थित गहिरानाथ, दुर्गादास तालाब का मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित कार्यवाहियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए।