
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु जिला अशोकनगर में किसान पंजीयन केन्द्र निर्धारित
--
शासन के निर्देशानुसार, जिला उपार्जन समिति की बैठक में सर्व सहमति से एवं उपायुक्त सहकारिता जिला अशोकनगर द्वारा खरीफ पंजीयन नीति के तहत परीक्षण कर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु जिला अशोकनगर में किसान पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है।
जारी आदेशानुसार विकासखण्ड अशोकनगर के लिए बहु, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित अशोकनगर समिति मुख्यालय,विकासखण्ड ईसागढ़ के लिए बहु. प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित ईसागढ़ समिति मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुंगावली के लिए बहु प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित मुंगावली समिति मुख्यालय रहेगें।
उक्त सूची में दर्शित निर्धारित पंजीयन केन्द्रों के संस्था प्रबंधक शासन के निर्देशानुसार भौतिक एवं मानव संसाधनों का नियोजन कर योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित तिथि (15 सितम्बर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक) में शत-प्रतिशत वांछित किसानों के पंजीयन करना सुनिश्चित करेंगे। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण पर उनका रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य होगा। सिकमी/ बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी।
#ashoknagar