#BREAKING: मखदुमपुर बाजार से एनडीपीएस एक्ट का नामजद आरोपित राकेश कुमार गिरफ्तार..
जहानाबाद: मखदुमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के तिताहाई बिगहा निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मखदुमपुर थाना कांड संख्या 756/26 में 11 सितंबर 2026 को धारा 111(4) बीएनएस तथा 8/20(b)(ii)(A), 8/20(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में राकेश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मखदुमपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।
#BreakingNews #jehanabad #Makhdumpur #JehanabadNews #CrimeNews Bihar Police jehanabad colorful