
देहरादून: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी,मां और ड्राइवर समेत 4 की मौत! घायल बच्चा हुआ अनाथ! हंसी खुशी दिवाली की शॉपिंग के लिए जा रहा था परिवार कि अचानक भारी भरकम कंटेनर कार के ऊपर गिरा और हो गया दर्दनाक हादसा!
देहरादून से दिल दहलाने वाली खबर - पल भर में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार।
सोचा था देहरादून पहुंचकर दिवाली की शॉपिंग करेंगे, पर किसे पता था रास्ता ही आखिरी बन जाएगा...।
राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला में आज दोपहर एक भीषण हादसे ने सबको झकझोर दिया। सहारनपुर से देहरादून आ रहा कपूर परिवार हंसी-खुशी सफर पर था कि अचानक एक अनियंत्रित कंटेनर उनकी कार पर पलट गया। वर्ना कार पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गई।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस और फायर टीम ने बड़ी मशक्कत से कार को निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं -
मिश्रेष कपूर (38 वर्ष) जो इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत थे, उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर (38) और माँ किरण कपूर (63)। साथ ही कार चालक नीरज ने भी जान गंवा दी।
बताया जा रहा है कि कार में एक 6 साल का मासूम भी था, जिसे पुलिस ने सकुशल बचा लिया। लेकिन वो मासूम अब किसे माँ कहेगा, किसे पापा...
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में मातम पसरा है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।
#DehradunRoadAccident #MohabbewalaAccident #DehradunNews #Heartbreaking #FamilyAccident #UttarakhandNews #ViralNews #IncomeTaxOfficer #SadNews