
***हीमोग्लोबिन 5 ग्राम और प्लेटलेट्स 71 हजार, ऑपरेशन से कई डॉक्टरों ने खड़े किए हाथ; डॉ. के.पी. गुप्ता ने किया सफल सिजेरियन***
शाहजहांपुर। बेहद गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बीच एक गर्भवती महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा की जान बचाने का मामला सामने आया है। महिला को पत्रकार शुभम ठाकुर द्वारा अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ऑपरेशन किया।
बताया गया कि गर्भवती श्रीमती माधवी का सिजेरियन ऑपरेशन आवश्यक था। जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 5 ग्राम, प्लेटलेट्स करीब 71 हजार और RBC 1.33 था। गंभीर स्थिति को देखते हुए कई निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी ऑपरेशन करने से इनकार करते हुए परिजनों को लखनऊ या बरेली ले जाने की सलाह दी थी। तीमारदारों को जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा होने की बात भी बताई गई।
इसके बाद पत्रकार शुभम ठाकुर मरीज को अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. के.पी. गुप्ता ने मरीज की स्थिति का आकलन कर आवश्यक चिकित्सकीय प्रबंधन के बाद सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
03 सितंबर 2026 को डॉ. के.पी. गुप्ता द्वारा सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद श्रीमती माधवी ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
गंभीर परिस्थितियों में सफल ऑपरेशन के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने चिकित्सक और पत्रकार शुभम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। यह मामला एक बार फिर बताता है कि जटिल परिस्थितियों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय मूल्यांकन, उचित तैयारी और समय पर उपचार कितना महत्वपूर्ण हो सकता है।
ईश्वर जच्चा और बच्चे पर अपनी कृपा बनाए रखें और दोनों सदैव स्वस्थ रहें।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026