
आपदा प्रबंधन जिला स्तरीय कंट्रोल रूम एवं टीम के संपर्क नंबर जारी
आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं और उपरोक्त संपर्क नंबरों पर तत्काल सूचना देकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
आपदा प्रबंधन जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 7223829091 एवं +91 88230 95858 जारी किए गए
--
जिले में लगातार बारिश एवं संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा एवं त्वरित सहायता के लिए आपदा प्रबंधन जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक किसी भी आपदा, अत्यधिक बारिश, जलभराव अथवा अन्य आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक सूचना एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 7223829091 एवं +91 88230 95858 जारी किए गए हैं। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन टीम को भी सक्रिय रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित रूप से पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान सावधानी बरतें, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं तेज बहाव वाले नालों/नदियों के समीप जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को दें। प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक कार्रवाई एवं राहत-बचाव व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
आपदा प्रबंधन जिला स्तरीय कंट्रोल रूम:
7223829091
+91 88230 95858
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं और उपरोक्त संपर्क नंबरों पर तत्काल सूचना देकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
#DistrictAdministration #HeavyRainfall #jansamparkMP
#niwari