बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 32 एजेंडों को मंजूरी दी गई। छठ महापर्व से पहले राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सातवें वेतनमान वालों का DA 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया गया है। इसका लाभ 1 जुलाई 2026 से करीब 11 लाख कर्मियों और पेंशनधारकों को मिलेगा।
Chapra, Saran | Nov 10, 2026