किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें बैंक अधिकारी - श्री महेंद्र सिंह यादव
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक), भोपाल के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मंडला के सभाकक्ष में शाखा प्रबंधकों की बैठक लेकर बैंकिंग कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक अधिकारी किसानों से सीधे संपर्क करें, उनकी समस्याएं सुनें और उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने ऋण वितरण, ऋण वसूली, अमानत संग्रहण, सदस्यता, किसान क्रेडिट कार्ड एवं खाद वितरण की समीक्षा करते हुए शाखा प्रबंधकों को जमीनी स्तर पर किसानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री साक्षी पन्द्राम ने बैंक की वित्तीय स्थिति, अमानत संग्रहण एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रस्तुत की।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh