‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन एवं मध्यप्रदेश पुलिस की संयुक्त पहल के तहत ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, नशामुक्ति और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी.पी. मिश्रा ने इस पहल को छात्राओं में सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
4 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026