राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का मंडला जिले के सभी थानों में हुआ सीधा प्रसारण
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में जिले के समस्त 13 थानों में शाम 5:30 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के सीधे प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करना था। जिले के विभिन्न थानों में आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण देखा।
इसी क्रम में थाना कोतवाली मंडला में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सतीश चतुर्वेदी, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री शफीक खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Home Department of Madhya Pradesh
मंडला पुलिस
3 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026