ग्राम विकास समितियों को दिया प्रशिक्षण, स्वच्छता और नशामुक्ति अभियान पर जोर
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मंडला के महाराजपुर सेक्टर क्रमांक 5 अंतर्गत ग्राम पंचायत मानादेही में 31 अक्टूबर 2026 को नवांकुर योजना के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
नवांकुर संस्था सृजन समाज विकास समिति मंडला द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में ब्लॉक समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, परामर्शदाता श्री लालाराम चक्रवर्ती, ग्राम पंचायत पंच श्री कैलाश नंदा एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री जितेन्द्र लारेश्वर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, नवांकुर योजना, आवश्यक दस्तावेजों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधरोपण, जल संरक्षण और ग्राम में संस्कार केंद्र की स्थापना जैसे विषयों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को सीएमसीएलडीपी के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री दीपक यादव सहित विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि, नवांकुर सखी तथा समाजकार्य के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी सहित कुल 28 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
7 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026