
उत्तराखंड : इस बार रूठा रहा चाँद! बादलों ने किया कब्ज़ा।
उत्तराखंड में इस बार करवा चौथ पर चाँद मामा ने छुट्टी ले ली और बारिश ने पूरी ड्यूटी संभाल ली। शाम से ही पहाड़ों में बिजली चमकी, बादल गरजे और बेचारी सुहागिनें छलनी हाथ में लिए आसमान ताकती रह गईं।
छलनी से चाँद तो नहीं, पर सामने टीवी देखता पति जरूर दिखा!
कई जगह तो पत्नियों ने जुगाड़ लगा दिया - किसी ने थाली में टॉर्च की रोशनी को चाँद बताया, तो किसी ने सीधे पति के माथे पर चमकते तेल को ही चाँद मानकर पूजा कर ली। एक महिला बोली - "चाँद नहीं दिखा तो क्या, चाँद जैसा पति तो सामने है!"
उधर पतियों के चेहरे पर दोहरी खुशी - व्रत खुलने में देर, मतलब पकौड़ी और चाय में एक्स्ट्रा टाइम!
तो कैसा रहा आपका करवा चौथ? बिना चाँद के कैसे किया दीदार? चटनी में छलनी से देखा या सच में चाँद मिल गया?
भेजिए हमें अपनी फनी तस्वीरें और वीडियो!
#RoothaHuaChand #BarishWalaKarwaChauth #ChandNahiAaya #PatiHiChandHai #UttarakhandKiBarish #KarwaChauthComedy #BheegiBheegiKarwaChauth #PahadiKarwaChauth #ViralKhabar #HasyaKhabar #ChandKaBahana #DailyUttarakhandNews