
पार्षद प्रीति आर्या ने बोर्ड बैठक में उठाईं वार्ड 12 सहित नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याएं, पारदर्शिता की मांगजा
हल्द्वानी। नगर निगम की बोर्ड बैठक मे राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 की पार्षद प्रीति आर्या ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए बोर्ड के समक्ष पांच सूत्रीय मांगें रखीं।
प्रीति आर्या ने कहा कि जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई गलियों की सड़कों का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
उन्होंने बोर्ड प्रस्ताव संख्या 14 का जोरदार विरोध करते हुये निरस्त करने की मांग पर विचार करने तथा राजेन्द्र शिल्पकार सेवा संस्थान -शीशमहल कम्युनिटी हॉल एवं वार्ड 12 स्थित शिल्पकार सेवा संस्थान का संचालन संबंधित समितियों एवं समाज के पास ही बनाए रखने की मांग करते कहां आजादी से पूर्व से ही शिल्पकार सेवा संस्थान का संचालन कुमाऊँ के शिल्पकार समाज द्वारा किया जा रहा है उनसे यह हक छीना अनुसूचित समाज का घोर अपमान है। जिसे किसी कीमत में सहन नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड की जिन गलियों में पेयजल लाइन नहीं है, वहां अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराकर नई पेयजल लाइन बिछाने की कार्रवाई की जाए।
पार्षद ने नगर निगम की सभी बोर्ड बैठकों का लाइव प्रसारण कराने तथा मीडिया को बैठक की कवरेज की अनुमति देने की मांग भी उठाई। इससे नगर निगम के कार्यों और निर्णयों में पारदर्शिता आएगी तथा आम जनता को भी पूरी जानकारी मिल सकेगी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पूर्व में हुई बोर्ड बैठकों में पारित प्रस्तावों और लंबित जनहित के कार्यों की समीक्षा कराकर उनकी प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की।
प्रीति आर्या ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता राजनीति नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए। जनहित के मुद्दों पर उनकी आवाज लगातार उठती रहेगी।
#Haldwani #i7News #PreetiArya #Ward12 #NagarNigamHaldwani #BoardMeeting #HaldwaniNews #PublicIssues #JanSamasyayein #Transparency #UttarakhandNews #HaldwaniUpdate
@follows