उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी सीट पर भाजपा के भीतर दावेदारी तेज होने लगी है। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी ने हल्द्वानी विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की है। 'हल्द्वानी के मन की बात' अभियान के जरिए वह लोगों से शहर के विकास को लेकर सुझाव और अपेक्षाएं जान रहे हैं। जोशी के मुताबिक, उन्होंने पार्टी संगठन और प्रभारी मंत्री मदन कौशिक के सामने भी अपनी दावेदारी रखी है। उन्होंने कहा कि पार्टी मौका देती है तो हल्द्वानी को एक नए और विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के लिए काम करेंगे।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandPolitics #BJP #BJPUttarakhand #KaustubhanandJoshi #HaldwaniAssembly #HaldwaniElection #UttarakhandElection2027 #AssemblyElection2027 #Mission2027 #BJPLeaders #TicketRace #TicketAspirants #PoliticalNews #ElectionPreparation #HaldwaniKeManKiBaat #CityDevelopment #LocalPolitics #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #InstagramRe