हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी पहल, शुद्ध बताशे और खिलौनों के स्टॉल का महापौर ने किया शुभारंभ!
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम कार्यालय परिसर में शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों का महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर ने स्वयं खरीदारी कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया।
महापौर ने सनातनी जनता से इन स्टॉलों से अधिक से अधिक खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
#Haldwani #HaldwaniNews #NagarNigam #GajrajSinghBisht #LocalProducts #VocalForLocal #UttarakhandNews #HaldwaniExpressNews