जालौन: MLC चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण
जालौन। विधान परिषद (MLC) चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेशचन्द्र रावत ने बंगरा व माधौगढ़ के मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटियों को चेक किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मतदाताओं की चेकिंग और फ्रिस्किंग के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#Jalaun #MLCElection2026 #JalaunPolice #UPNews #ElectionSecurity