
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महेंद्र प्रताप यादव ने दीं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
बोले— भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को करें मजबूत
संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने जनपद एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता प्रदान करने की कामना की।
अपने शुभकामना संदेश में महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महान अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव समाज को कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व हर युग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा दिए गए संदेश आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। जन्माष्टमी का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक परिवार में खुशहाली आए और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हों। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें।
उन्होंने अपने संदेश में कहा—
“कृष्ण जिनका नाम है, गोकुल जिनका धाम है, ऐसे श्रीकृष्ण भगवान को हम सबका प्रणाम है।”
अंत में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की मुरली की मधुर धुन सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे और प्रत्येक घर सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।
“स्नेह, सुरक्षा और समृद्धि का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और सफलता लेकर आए।”