संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना
.
#दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। वह जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए युवक साहिल लोचाब के साथ थाने पहुंचे थे। राहुल गांधी की मांग है कि साहिल की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज करे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि साहिल के साथ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश के बावजूद पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है।
राहुल गांधी ने पहले पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। बातचीत के बाद वह थाने के बाहर साहिल के साथ धरने पर बैठ गए।हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से पैलेट गन के इस्तेमाल और आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति भी गठित की है।
-द टेलीकास्ट न्यूज़
Hardoi, Hardoi | Aug 21, 2026