
#राठ: माता-पिता को कष्ट देने वाले का नहीं होता उद्धार: उत्तम कृष्ण शास्त्री
श्री मेला जलविहार महोत्सव में सुनाई धुंधकारी की कथा, कथा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राठ। श्री मेला जलविहार महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को जलविहार मंच पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास उत्तम कृष्ण शास्त्री ने धुंधकारी प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को माता-पिता के सम्मान और सद्कर्मों का संदेश दिया।
कथा व्यास ने कहा कि जो व्यक्ति अपने भगवान स्वरूप माता-पिता को कष्ट देता है और दूसरों के प्रति द्वेष भाव रखता है, उसका किसी भी प्रकार से उद्धार नहीं हो सकता। मनुष्य को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और उन्हें किसी प्रकार का कष्ट नहीं देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि धुंधकारी अपने कर्मों के कारण भयंकर प्रेत योनि को प्राप्त हुआ। गोकर्ण महाराज ने गया जी में उसका श्राद्ध किया, लेकिन इसके बाद भी उसका उद्धार नहीं हो सका। बाद में श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुष्ठान से धुंधकारी प्रेत योनि से मुक्त होकर भगवत धाम चला गया।
कथा के दौरान शुकदेव जन्म, गुरु महिमा और कुंती स्तुति का भी वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि उत्तरा के गर्भ की रक्षा कर भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा सहित पांडवों को आश्वस्त किया, जिसके बाद माता कुंती ने भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति की।
कथा पंडाल में श्री मेला जलविहार समिति के अध्यक्ष केजी अग्रवाल, महामंत्री डॉ. रामगोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, मुख्य यजमान अवधेश जड़िया, नीलम कौशल, रमेश चंद्र सर्राफ, काशी प्रसाद गुप्ता, मनोज सोनी, पंकज सोनी, राजू सोनी, प्रदीप सोनी, गिरीश अग्रवाल, राकेश मिश्रा, श्याम करन, सुरेश खेवरिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
📢 ऐसी ही राठ और आसपास की धार्मिक, सामाजिक व स्थानीय खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को Follow करें।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं
↗️ इस खबर को Share करके अन्य लोगों तक पहुंचाएं
🔔 पेज को Follow करना न भूलें।
#राठ #Rath #RathTimes #श्रीमेला_जलविहार_महोत्सव #श्रीमद्भागवत_कथा #धुंधकारी #उत्तमकृष्णशास्त्री #भागवत_कथा #सनातन_धर्म #धार्मिक_समाचार #Hamirpur #Bundelkhand #UPNews #RathNews #TrendingNews #ViralNews
Rath, Hamirpur | Sep 10, 2026