
आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एनुअल स्पोर्ट्स मीट-2026 का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : इंजीनियर शैलेश चौधरी
बस्ती। गनेशपुर स्थित आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट-2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर शैलेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर डॉ. के.के. गुप्ता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि खेल के मैदान में सबसे बड़ी उपलब्धि केवल जीतना नहीं, बल्कि स्वयं को कल से बेहतर बनाना है। हार जहां अनुभव देती है, वहीं जीत आत्मविश्वास बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि जीवन भी एक खेल का मैदान है, जहां अनुशासन हमारा मार्गदर्शक, संघर्ष हमारी ताकत और आत्मविश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यार्थियों को खेल के मैदान में सीखी गई टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को अपने जीवन तथा भविष्य के पेशेवर कार्यक्षेत्र में भी अपनाना चाहिए। मैदान में खिलाड़ी, जीवन में विजेता और समाज में जिम्मेदार नागरिक बनना ही वास्तविक सफलता है।
स्पोर्ट्स मीट के दौरान विद्यार्थियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़, लंबी कूद और टग ऑफ वार सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को कप, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन मिस्टर सुहैल एवं मिस अश्वनी मिश्रा ने किया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षकगण जूही मेम, अंशुमान सर, अभ्युदय सर, सुधांशु सर, वसीम सर, सोनू सर, साधना मेम, राहुल सर, शुभम सर, पंकज सर (स्पोर्ट्स इंचार्ज), अवनीश सर सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर प्रबंधक इंजीनियर शैलेश चौधरी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों, खेल प्रभारी, शिक्षकों तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिला।
Basti, Basti | Nov 25, 2026