#इंदौर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर लंबे समय से जुर्माना न भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के जरिए जारी किए गए ई-चालानों को पिछले तीन सालों से अनदेखा कर रहे 1140 बकाएदारों की सूची तैयार की गई है। अब पुलिस टीमें सीधे इन वाहन मालिकों के पते पर जाकर बकाए जुर्माने की वसूली करेंगी।
यातायात पुलिस के अनुसार, कई बार नोटिस भेजने और रिमाइंडर के बावजूद वाहन स्वामियों ने जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमें घर-घर जाकर चालान राशि जमा करने का नोटिस और चेतावनी देंगी। यदि इसके बाद भी राशि जमा नहीं की जाती है, तो ऐसे वाहनों को जब्त करने और कोर्ट के जरिए सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की गई है।
#breakingnewswala #Indore #इंदौरNews #TrafficPolice #EChallan #IndoreNews #MadhyaPradesh #TrafficRules #BNWTV