
*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग!!*
*👉🏾👉🏾सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो से आक्रोश, राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता पहुंचे थाना मंडी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग!!*
_सहारनपुर। सोशल मीडिया पर भगवान हनुमान के विषय में कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आने के बाद आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के महानगर अध्यक्ष आयुष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाना मंडी पहुंचे और कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के महानगर अध्यक्ष आयुष गुप्ता के साथ प्रिंस राणा, सुशील सैनी, प्रियांशु, पंडित मोहित उपाध्याय, कुणाल राजपूत, रोहित, विभोर पंडित, राजा वीर, उपलक्ष सैनी और कमल राणा सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता थाना मंडी पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे कथित आपत्तिजनक वीडियो की जांच कराने और संबंधित युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित करना गंभीर विषय है और ऐसे मामलों में पुलिस को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।कार्यकर्ताओं की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि वीडियो वायरल करने वाला युवक पूर्व में चोरी के एक मामले में भी संलिप्त रहा है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने पुलिस से मांग की कि वायरल वीडियो की सत्यता, उसे अपलोड करने वाले व्यक्ति और उसके प्रसार की पूरी जांच की जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।मामले को लेकर थाना मंडी पुलिस द्वारा शिकायत और वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है!!!_