Ukraine Tennis News: रूसी हमले में एलिना स्वितोलिना का पैडल क्लब क्षतिग्रस्त
यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना का कीव स्थित SVITO Padel Club 8 सितंबर 2026 की रात हुए रूसी हमले के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, पास में हुए विस्फोट से उठी तेज धमाके की लहर से क्लब को भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह है कि घटना के समय क्लब में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्वितोलिना ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यूक्रेन में कई खेल सुविधाएं युद्ध से प्रभावित हुई हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन के समर्थन की अपील की है।
#ElinaSvitolina #Ukraine #Tennis #SVITOPadel #Kyiv #War #Sports #Peace #Support
Chapra, Saran | Sep 9, 2026