
यातायात माह नवंबर के अंतर्गत पंडित रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज, कोच में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
कोंच। पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत आज पंडित रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज, कोच में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात वीर बहादुर सिंह द्वारा अपनी यातायात पुलिस टीम के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी एवं लापरवाही है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर अनेक सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। छात्र-छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई।
जालौन पुलिस की अपील — यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें
सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा
#JalaunNews #jalaunpolice #dmjalaun #UPPolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 17, 2026