अपेक्स बैंक के प्रशासक का आगर मालवा प्रवास कार्यक्रम
श्री महेंद्र सिंह यादव 9 अक्टूबर को आगर आएंगे
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक), भोपाल के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव का आगर मालवा प्रवास कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार श्री महेंद्र सिंह यादव यादव 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 06:30 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वाराआगर मालवा हेतु प्रस्थान करेंगे एवं प्रातः 10:30 बजे आगर मालवा आगमन उपरांत जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट करेंगे।
तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे कृषि उपज मंडी, आगर मालवा में आयोजित बलराम महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।वे इसी दिन दोपहर 3:30 बजे सहकारी समितियों का भ्रमण करेंगे एवं सायं 5:00 बजे पार्टी कार्यालय आगर मालवा में कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। श्री यादव सायं 7:00 बजे आगर मालवा से शाजापुर हेतु सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा