बुधनी के कोसमी में वन विभाग की कार्रवाई, शिवराज सिंह चौहान पहुंचे प्रभावित परिवारों के बीच**
मध्यप्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े गए, कुएं को मिट्टी से भर दिया गया और फसलों को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने कार्यक्रम स्थगित कर गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और वन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। चौहान ने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी फोन पर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की छवि खराब करने के उद्देश्य से की गई।
#ShivrajSinghChouhan #Budhni #KosmiVillage #MadhyaPradesh #MPNews