सोयतकलां में युवा संगम रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन
सेवा संकल्प अभियान के तहत् कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां में शुक्रवार को युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बी.के. सोलंकी, करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. हर्षवर्धन राठौर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। रोजगार मेले में कुल 150 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, इनमें से 95 बेरोजगार युवक-युवतियों का प्रारंभिक चयन किया गया। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत् 40 एवं प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना में 10 आवेदकों ने पंजीयन कराया।
विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्व-रोजगार योजनाओं में 157 हितग्राहियों को कुल 285 लाख रुपये की ऋण राशि वितरित की गई। मेले में लगभग 150 विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को करियर काउंसलिंग और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री संजीव कुमार पाटिल, पंजीयन समिति के सदस्य श्री गंगाराम खन्ना, श्री धीरज कुमार शर्मा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद दांगी, सुश्री बरखा सेन सहित प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Information Technology, Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
#रोजगारमेला