न.पा. आगर में लोक उपयोगी लोक अदालत के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान के निर्देशन में एवं
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अश्विनी सिंह के मार्गदर्शन में नगर पालिका आगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में प्रथम जिला न्यायाधीश श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया ने उपस्थितजनों को लोक उपयोगी लोक अदालत, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण तथा विशाखा कमेटी के संबंध में जानकारी देते हुए कि जानकारी नगरपालिका के कर्मचारीगणों को देने का उददेश्य यह है कि वह अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। लोक अदालत के साथ अपने प्रकरणों का निराकरण लोक उपयोगी लोक अदालत के माध्यम से भी शीघ्र करवाया जा सकता है। श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया ने सक्षिप्त में कानून संबंधित विविध प्रावधानों से उपस्थिति जनों को अवगत कराया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह ने विधिक सहायता, सलाह विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्राणाली तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों से अवगत कराया।
#agarmalwa
#आगरमालवा