शिवपुरी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म एवं धमकी देने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
शिवपुरी। जिले के थाना मायापुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मायापुर में अपराध क्रमांक 218/26 के तहत फरियादिया के साथ बलात्कार करने एवं उसे धमकाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मायापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश कर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
P.NEWZ INDIA | सच के साथ हर कदम
#ShivpuriPolice #MayapurPolice #PoliceAction #ShivpuriNews #CrimeNews #MadhyaPradeshPolice #PNEWZINDIA