करैरा में बगीचा सरकार प्रांगण में 15 नवंबर को हुआ अन्नकूट महाप्रसादी का भव्य आयोजन, 108 ब्राह्मणों ने किया सुंदरकांड पाठ, कन्या पूजन के बाद शुरू हुआ विशाल भंडारा
करैरा। नगर के बगीचा सरकार प्रांगण में 15 नवंबर 2026 को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 108 ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ से हुआ। सुंदरकांड पाठ के पश्चात बगीचा वाले हनुमान जी को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया।
इसके बाद विधि-विधान से कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया गया। कन्या भोज के उपरांत विशाल भंडारे और नगर भोज का शुभारंभ हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और भगवान के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरा बगीचा सरकार प्रांगण भक्तिमय माहौल और जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
P.NEWZ INDIA
✍️ पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
#करैरा #बगीचा_सरकार #अन्नकूट_महोत्सव #अन्नकूट_महाप्रसादी #सुंदरकांड #108_ब्राह्मण #कन्या_पूजन #विशाल_भंडारा #नगर_भोज #हनुमान_जी #धार्मिक_आयोजन #Shivpuri #PNEWZINDIA