शिवपुरी में गुरुद्वारा चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत, यातायात पुलिस ने की बैरिकेडिंग, नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू
शिवपुरी। शहर के गुरुद्वारा चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने आज से नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत गुरुद्वारा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार अब कोई भी वाहन गुरुद्वारा चौराहे को सीधे क्रॉस नहीं कर सकेगा। वाहन चालकों को माधव चौक, ठंडी सड़क कट पॉइंट, गैलेक्सी होटल अथवा कल्ला पान के पास से यू-टर्न लेकर वापस आना होगा।
यातायात पुलिस का उद्देश्य चौराहे पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करना और आमजन को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन चालकों को निर्धारित मार्ग और यू-टर्न का पालन करना होगा, ताकि यातायात सुचारू बना रहे।
P.NEWZ INDIA
सच के साथ हर कदम, हमारी खबर आप तक।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
मो. 7470902171
#Shivpuri #TrafficPolice #TrafficUpdate #GurudwaraChauraha #ShivpuriNews #MPNews #PNEWZINDIA