जनसुनवाई बनी राहत का माध्यम, आवेदक को मिला तत्काल समाधान
..
जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम झूकर जोगी, तहसील लटेरी, जिला विदिशा निवासी श्री हरनाथ सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह राजपूत द्वारा जनसुनवाई में प्रस्तुत आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अभिलेख की नकल तैयार कराकर आवेदक को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से प्रदाय की गई। आवेदन का शीघ्र निराकरण होने पर आवेदक ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने से आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और समयबद्ध रूप से मिल रहा है। #Vidisha