
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर परिवार न्यायालय में बैठक, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
उरई। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री मनोज कुमार सिंह गौतम के निर्देशन में तथा अध्यक्ष/नोडल अधिकारी अपर प्रधान न्यायाधीश श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से दाम्पत्य विवाद से संबंधित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने पर जोर दिया।
परिवार कल्याण विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका द्विवेदी और परामर्शदाता श्री के.के. प्रजापति ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त पत्रावलियों में मीडिएशन कराया जा रहा है। साथ ही वादकारियों से लगातार संपर्क कर निर्धारित तिथियों पर पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सके।
बैठक में उपस्थित सदस्य एवं मध्यस्थों ने भी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पक्षकारों के बीच मध्यस्थता कराकर अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का भरोसा दिलाया।
वहीं, उपस्थित अधिवक्ताओं ने आश्वासन दिया कि वे भी पक्षकारों को समझाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का प्रयास करेंगे।
बैठक में सदस्य/सदर मुंसरिम श्री काजी वसीम उल्ला, सदस्य/मध्यस्थ श्रीमती सुलेखा सिंह, श्री विनोद प्रकाश व्यास सहित अधिवक्ता श्री अंशुमान दीक्षित, श्री राहुल मिश्रा, श्री धीरेन्द्र भदौरिया, श्री कृष्णपाल सिंह, श्री कर्मक्षेत्र अवस्थी, श्री अनिरुद्ध आदि उपस्थित रहे।
#jalaunnews #OraiNews #UPNews #boldobharat #UttarPradesh #orai #jalaun
Orai, Jalaun | Aug 22, 2026