
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत मत्स्य पालन गतिविधियों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित
---
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत मत्स्य पालन गतिविधियों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिये इच्छुक अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों से दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। योजना का लाभ जिले के धरती आवा अंतर्गत चयनित ग्रामों में निवासरत पात्र हितग्राहियों को मिलेगा।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्रीमति मेघा गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत आरएएस, फिश फीड मिल, मत्स्य बीज हैचरी, संवर्धन पोखर निर्माण, फिश सेलिंग कियोस्क, बायोफ्लोक, पॉण्ड बायोफ्लोक, जलाशयों में मत्स्य बीज संचयन सहित मछली विक्रय के लिए आइस बॉक्स युक्त साइकिल, टू व्हीलर, थी व्हीलर एवं इसुलेटेड वाहन जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को इकाई लागत की 90 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में देने का प्रावधान है। इससे जनजातीय समुदाय के लोगों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक हितग्राही/आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित इस विज्ञप्ति के प्रकाशन दिनांक से 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला टीकमगढ़/निवाड़ी म०प्र० के कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक जमा कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला टीकमगढ़/निवाड़ी म०प्र० से कार्यालयीन समय मे संपर्क करें।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh