ट्राइफेड मेले के माध्यम से जनजातीय उत्पादों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा विपणन का अवसर
-
जनजातीय हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पादों एवं स्थानीय आजीविका से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए मिला मंच
-
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत ट्राइफेड तथा मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला टीकमगढ़ द्वारा आज आजीविका भवन में मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़ के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
मेले का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों द्वारा निर्मित पारंपरिक हस्तशिल्प, प्राकृतिक एवं वन आधारित उत्पादों तथा स्थानीय आजीविका से जुड़े उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से जनजातीय शिल्पकारों, उत्पादकों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर मंच प्रदान किया गया।
मेले में जनजातीय समुदायों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों, बांस शिल्प, पारंपरिक कलाकृतियों, प्राकृतिक एवं वनोपज आधारित उत्पादों, खाद्य सामग्री तथा अन्य स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, पारंपरिक कला और स्थानीय संसाधनों के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय समुदायों की आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास तथा विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मेले से स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने और उन्हें व्यापक बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों से मेले में सहभागिता करने की अपील की गई, ताकि जनजातीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिले और स्थानीय उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, श्रीमती विभा श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, ट्राइफेड भोपाल के प्रतिनिधि, जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं तथा जनजातीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
2 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026