स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 40 सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण
--
सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में 40 सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल, संक्रमण से बचाव और सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक डॉ. अंकुर साहू, डॉ. दिनकर राठौड़, डॉ. अश्विनी बम्होरिया, डॉ. वरदत्त जैन, डॉ. योगिता दीक्षित, रागिनी पाठक, नर्सिंग ऑफिसर भारती सिंगरौली तथा सुपरवाइजर सद्दाम खान, विक्रम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षित कार्य वातावरण और संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक है।
#JansamparkMP
#SpecialCampaign6
#SafaiMeinBhalai
#CleanToCare
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh