
भारी बारिश के चलते निवाड़ी जिले के सभी स्कूलों में आज छुट्टी, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
--
निवाड़ी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए छात्र सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार आज, 27 अगस्त 2026 को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय (सरकारी और प्राइवेट) विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री उन्मेश श्रीवास्तव द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह निर्णय बच्चों को जलभराव और भारी बारिश से उत्पन्न होने वाले किसी भी जोखिम से बचाने के लिए लिया गया है। हालांकि, छुट्टी के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
संस्था प्रमुखों को सुरक्षा के कड़े निर्देश
आदेश में जिले के सभी प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों और संस्था प्रमुखों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करें। यदि स्कूल परिसर में कहीं भी जलभराव या अन्य कोई खतरनाक स्थिति है, तो तत्काल सुरक्षात्मक और सुधारात्मक कदम उठाएं ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
CM Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HeavyRainfall #JansamparkMP #niwari